हरिद्वार, दिसम्बर 26 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शुक्रवार को 'विश्व एड्स दिवस' के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता रैली निकाली। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ इससे बचने के तरीके बताना था। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि स्वयंसेवियों की जागरूकता रैली की शुरुआत कनखल स्थित श्रीयंत्र मंदिर से हुई, जो दक्ष मंदिर तक पहुंची। यहां स्वयंसेवियों ने एड्स की रोकथाम पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटिका का मंचन किया गया, जिसे हर किसी ने सराहा। इससे पहले, प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.