एडेड स्कूलों में टीजीटी-पीजीटी के पदों का दोबारा होगा सत्यापन
बुलंदशहर, जून 30 -- जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और पीजीटी प्रवक्ता वर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जिले से भेजे गए करीब 800 रिक्त पदों के अधियाचन को अंतिम मंजूरी देने से पहले उनका नए सिरे से भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों से ओबीसी, एससी व जनरल वर्ग के अधियाचन गए थे अब उन्हीं पदों का सत्यापन होगा यदि छात्र व शिक्षक अनुपात के हिसाब से पद नहीं बन रहा है तो उसे हटाया भी जा सकता है यदि पद रिक्त है तो उस अधियाचन में शामिल किया जाएगा। डीआईओएस द्वारा सभी रिक्त पदों का सत्यापन कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे बाद में पद को लेकर कोई विवाद न हो। जिले में एडेड स्कूलों की संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.