बागपत, मई 1 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद के ऐसे अशासकीय विद्यालयों में जहां पांच वर्ष से प्रबंध समिति कलातीत है वहां अब अधिकारियों को जिम्मेदारी देने की कवायद शुरू कर दी है। अब ऐसे विद्यालयों में विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का माहौल मिल सके। साथ ही विद्यालयों के विकास का भी फोकस बढ़ेगा। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 71 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय है। इन विद्यालयों में 16 विद्यालय ऐसे है जिसमें पिछले पांच वर्षों से विद्यालयों की प्रबंध समिति कालातीत है। अब इन विद्यालयों में चुनाव के आधार पर विद्यालय प्रबंध समिति का गठन नहीं होगा, बल्कि शासन से जारी आदेश के अनुसार प्रबंध नियुक्त किए जाएंगे। शासन से आदेश है कि पांच वर्ष से अधिक की प्रबंध समितियों में श्रेणी दो के अधिकारियों को विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.