गोंडा, मई 23 -- गोण्डा। एडेड जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया को लेकर बीएसए ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया के जिले में प्रधानाध्यापक पद के एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थी के अभिलेखों का सत्यापन 25 मई को होगा। दस्तावेजों के परीक्षण और सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थी का नाम संबंधित विद्यालय प्रबंधक को नियुक्ति की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...