गंगापार, अक्टूबर 6 -- नवाबगंज। कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर के शिक्षक उमेश चंद्र द्विवेदी, शिक्षिका आस्था पांडेय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एडू लीडर्स अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। मथुरा में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।शिक्षकों के सम्मानित होने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के शिक्षकों और शिक्षाविदों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय शिक्षकों ने उमेश चंद्र द्विवेदी और आस्था पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- नोडल संकुल शिक्षक शिवमंगल सिंह को एडूलीडर्स सम्मान यह भी पढ़ें- हेमंत अरोड़ा शिक्षा गौरव अवार्ड से सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...