श्रावस्ती, अक्टूबर 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर के एम यूनिवर्सिटी मथुरा में राज्य स्तरीय एडूलीडर्स सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। सोमवार को मथुरा में उत्तर प्रदेश के 75 जिले से चयनित 150 शिक्षको में श्रावस्ती से राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक घनश्याम एवं मुनव्वर मिर्जा को सम्मानित किया गया। केएम विश्वविद्यालय मथुरा के कुलपति डॉ एनसी प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, बीएसए रतन कीर्ति एवं एडूलीडर्स के संस्थापक एवं राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, डिजिटल तकनीक के प्रभावी प्रयोग और ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोड़ने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुर शिक्षा क्षेत्र इकौना के इंचा...