एडु लीडर्स कॉन्क्लेव में छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
रांची, मार्च 29 -- रांची। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने रांची में एडु लीडर्स कॉन्क्लेव का आयोजन शनिवार को किया। इसमें 65 स्कूलों के प्राचार्य सहित विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल (रेलवे) अनिल पाल्टा और एलपीयू के जोनल मैनेजर अध्यक्षता शेखर वर्मा ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिक्षक सम्मान अनुदान (शिक्षकों के बच्चों के लिए) और रक्षक सम्मान अनुदान (रक्षा एवं सीएपीएफ कर्मियों के बच्चों के लिए) का शुभारंभ किया गया। मौके पर अरुण मलिक, नितेश मिश्रा, अजीत कुमार, रोशन पांडेय, महेश केडिया मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.