एडुलीडर्स टीम ने शिक्षिका सीमा किया सम्मानित
मैनपुरी, सितम्बर 13 -- एडुलीडर्स यूपी ने राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डा. सीमा कुमारी को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला संयोजक सुरजीत सिंह ने कहा कि डा. सीमा टीम एडुलीडर्स मैनपुरी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनको राज्य पुरस्कार मिलने से संगठन के सदस्यों में प्रेरणा का संचार हुआ है। डा. सीमा को शहीद मेला बेवर में आयोजित जनपद स्तरीय एडुलीडर्स कर्मयोगी शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर डा. सीमा कुमारी ने टीम के सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण में नवाचार लाकर कमजोर छात्रों को भी शिक्षा ग्रहण कराई जा सकती है। स्टार ऑफ द वीक, मंथ, ईयर, पियर ग्रुप शिक्षण, आईसीटी स्मार्ट क्लास आदि के प्रयोग से छात्र-छात्राओं में पढ़ने के प्रति रुचि पैदा की जा सकती है। शिक्षिका डा. सीमा कुमारी घिरोर के प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.