एडुरैंक में अवध विवि को देश में 128वां और यूपी में 13वां स्थान मिला
अयोध्या, जून 10 -- अयोध्या, संवाददाता। वैश्विक शैक्षिक रैंकिंग संस्था एडुरैंक द्वारा जारी वर्ष 2026 की रैंकिंग में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अवध विश्वविद्यालय को भारत के 876 विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में 128वां जबकि उत्तर प्रदेश के 79 विश्वविद्यालयों में 13वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग के साथ अवध विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। एडूरैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार यह रैंकिंग विश्वविद्यालय के शोध प्रकाशनों, शोध उद्धरणों, अकादमिक प्रभाव, सामाजिक प्रतिष्ठा तथा पूर्व छात्रों की उपलब्धियों के आधार पर निर्धारित की गई है। अवध विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा प्रकाशित शोध प्रकाशनों एवं शोध उद्धरणों ने इस उपलब्धि में महत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.