बुलंदशहर, फरवरी 28 -- मेरठ मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सुबह करीब 11 बजे वह सबसे पहले जिला महिला अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने लेबर रूम से लेकर टॉयलेट तक का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग का जायजा लेकर अधिकारियों को सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एडी हेल्थ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र बंसल से जिले की अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पूछी। उन्होंने सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा और डॉ. अजय पटेल सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और वह अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी। - डायलिसिस यूनिट में टपक रहा पानी निरीक...