एडी माध्यमिक की गांधीगिरी ने दिखाया असर
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। नवनियुक्त अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज कुमार द्विवेदी की गांधीगिरी का असर शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों पर दिखने लगा है। एडी स्वयं सुबह 9:30 बजे कार्यालय पहुंच जा रहे हैं। गुरुवार को जब वह कार्यालय पहुंचे तो तकरीबन 50 प्रतिशत लोग ही उपस्थित थे। शुक्रवार को यह संख्या 60 फीसदी तक पहुंच गई। लंबे समय तक शिक्षा निदेशालय में विभिन्न पदों पर रह चुके एडी मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि बिना कोई दंडात्मक कार्रवाई किए वह गांधीगिरी के माध्यम से ही अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति बेहतर बनाना चाहते हैं। समय से कार्यालय में उपस्थित होने के संबंध में जल्द ही सर्कुलर भी जारी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.