एडी ने परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने पर दिया जोर
मथुरा, अप्रैल 2 -- उप शिक्षा निदेशक आगरा मंडल एवं जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान मथुरा (डाइट) के प्राचार्य डॉ. मुकेश चन्द अग्रवाल के निर्देशन में जिला स्तरीय कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने पर संस्थान में शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से चयनित चार परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं संस्थान के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। संस्थान के प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित विशेषज्ञों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रदर्शनी में लगाई गई सभी स्टालों का विशेषज्ञों ने जायजा लेते हुए सराहना की। प्रशिक्षुओं के द्वारा मोटे अनाज का प्रचार प्रसार स्टालों पर व्यंजन तैयार कर किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.