एडी अलीगढ़ ने उदेदनपुर रामनगर-गढनपुर में परखी परखी संचारी रोग व्यवस्थाएं
एटा, जुलाई 17 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सत्यता परखने को शुक्रवार को अलीगढ़ मंडल अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मोहन झा, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. देवेन्द्र वार्ष्णेय ने गांवों में भ्रमण किया। शुक्रवार को एडी अलीगढ़ डॉ. मोहन झा, मंडलीय सर्विलेंस अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, सीएचसी बागवाला प्रभारी डा. मनोज कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी के साथ ग्राम उददेनपुर रामनगर, गढनपुर में भ्रमण कर संचारी रोगों की स्थिति देखी। मंडलीय एवं जिला स्तरीय टीम को निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अभियान से जुड़े सभी कार्य, व्यवस्थाएं सही पाई गईं। अधिकारियों ने डोर टू डोर भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत की गई। अपर निदेशक डॉ. मोहन झा ने अभियान को इसी प्रकार पूरी तत्परता से जारी रखने के निर्देश दिए।
मेडिकल कालेज में मलेरिया पॉजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.