एडीसी व पांच डीआई का वेतन किया गया बंद
दरभंगा, अप्रैल 29 -- लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें समिति के निर्धारित कार्यों एवं नशा उन्मूलन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने सहायक औषधि नियंत्रक व सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मेडिकल स्टोर व थोक दवा विक्रेताओं का नियमित निरीक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें। साथ ही अवैध दवा दुकानों की औचक जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें। विभागीय कार्य में लापरवाही के कारण एक सहायक औषधि नियंत्रक एवं पांच ड्रग इंस्पेक्टरों का वेतन अगले आदेश तक बंद किया गया है।बैठक में बताया गया कि डीएमसीएच में 10 बेड का नशामुक्ति केंद्र संचालित है, जहां नशे के आदी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.