एडीसी में बीए, बीकॉम और बीएससी का प्रवेश कार्यक्रम जारी
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने बीए, बीकॉम और बीएससी में गुरुवार के प्रवेश का कार्यक्रम जारी किया है। कीडगंज और जीरो रोड परिसर में बीकॉम में गैर-सीयूईटी प्रवेश के लिए इंटर अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 55 प्रतिशत या उससे अधिक जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। बीए में गैर-सीयूईटी प्रवेश के लिए इंटर पास सभी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बीकॉम में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश के इच्छुक स्पोर्ट्स, दिव्यांग, कश्मीर विस्थापित और पाल्य कोटा के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में अवसर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बीसीए-एमसीए और बीएससी गणित का नया कटऑफ जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.