गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय परामर्शदात्री (डीएलसीसी) एवं समीक्षा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें बैंकों के प्रदर्शन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीसी ने बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, फसल बीमा और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने और लंबित ऋण आवेदनों का तुरंत निपटारा करने को कहा, ताकि लाभार्थी समय पर अपना रोजगार शुरू कर सकें। एडीसी ने स्पष्ट किया कि कमजोर प्रदर्शन वाले बैंकों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एलडीएम विनोद बजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.