एडीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल करें स्थापित
सराईकेला, जून 12 -- सरायकेला। एडीसी जयवर्धन कुमार ने समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक की। सरकारी विभागों द्वारा अब तक की गई राजस्व प्राप्ति की स्थिति और लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई। एडीसी ने बैठक में मौजूद सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हर हाल में राजस्व का संग्रहण सुनिश्चित करें। उन्होंने उपलब्ध सरकारी संसाधनों का बेहतर और अधिकतम उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि राजस्व वृद्धि के नए अवसरों की पहचान की जाए। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल स्थापित करें। साथ ही, राजस्व प्राप्ति से जुड़े मामलों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने सभी को ठोस कार्य योजना के साथ काम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.