लखनऊ, दिसम्बर 15 -- इटौंजा थाने का निरीक्षण करने सोमवार दोपहर अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपीनाथ सोनी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क का हाल लिया। यहां बैठी इंचार्ज सारिका गुप्ता से पूछा कि महिलाओं से संबंधित अपराध की कितनी शिकायते आई हैं। सारिका ने उत्तर दिया सर तीन। एडीसीपी ने महिलाओं से शिकायतीपत्रों पर इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव से त्वरित निस्तारण के लिए कहा। इसके साथ ही हेल्प डेस्क इंचार्ज से कहा कि महिला संबंधित अपराधों की जो भी शिकायते आएं उन्हे तत्काल इंस्पेक्टर को अवगत कराएं। इसके बाद परिसर की साफ सफाई का विधिवत निरीक्षण किया। उप निरीक्षकों से सवाल के जवाब में एक दरोगा ने बताया वह एक नंबर बीट इंचार्ज हैं। उन्होंने हिदायत दी कि, बीट इंचार्ज के बजाय हलका प्रभारी कहा जाए। महोना पुलिस चौकी निर्माण को लेकर जानकारी ली। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.