एडीसीपी ने हटवाया अतिक्रमण, कार्रवाई की चेतावनी
वाराणसी, मार्च 23 -- पिंडरा (वाराणसी)। गोमती जोन के एडीसीपी नृपेन्द्र ने रविवार को फूलपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं, जिसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे थाने पहुंचे एडीसीपी ने अपराध रजिस्टर, न्यायालय रजिस्टर और जमानत रजिस्टर की गहन जांच की। शस्त्र निरीक्षण के दौरान उन्होंने 2023 बैच के दरोगाओं से हथियारों की जानकारी ली। उन्होंने थाने के चौकीदारों को साफा बांधकर सम्मानित किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। पिंडरा बाजार में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाया और स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.