सोनभद्र, अप्रैल 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। सहायक आयुक्त एवंसहायक निबंधक देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार ने पीसीएफ के बफर स्टाक का सत्यापन किया। इसी क्रम मे एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने पीसीएफ डोहरी का सत्यापन किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता ने कहा कि सत्यापन के उपरांत सभी समितियों को आवंटन के अनुसार उर्वरक का प्रेषण सुनिश्चित किया जाएगा। सत्यापन के दौरान भंडारित उर्वरक तथा डेड स्टाक का सत्यापन किया गया। इस मौके पर आंकिक, राकेश जायसवाल, चंद्रजीत, अफजल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.