नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के निजी क्षेत्र के परिचालन के लिए भारत लगातार सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है और बैंक को उम्मीद है कि वह इस वर्ष देश के विकास लक्ष्यों के अनुरूप परियोजनाओं के लिए लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष वित्तपोषण उपलब्ध कराएगा। एडीबी के उपाध्यक्ष (बाजार समाधान) भार्गव दासगुप्ता ने कहा, पिछले वर्ष हमने अपनी पूंजी से सरकारी क्षेत्र के लिए चार अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक और निजी क्षेत्र के लिए एक अरब डॉलर से अधिक का वित्तपोषण किया था। इसके अलावा हमने अन्य स्रोतों से भी उनके लिए लगभग इतनी ही राशि जुटाई। इस प्रकार 2025 में एडीबी के माध्यम से निजी क्षेत्र तक कुल दो अरब अमेरिकी डॉलर का प्रवाह हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...