बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर हुई शिकायत मामले में जांच शुरू हो गई है। यह जांच सीडीओ के निर्देश पर एडीपीआरओ अरुण कुमार कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता व दूसरे पक्ष से आरोपों के संबंध में साक्ष्य की मांग किया है। सफाई कर्मी अतुल कुमार पाण्डेय और पेशकार ने सीडीओ को दिए शिकायती-पत्र में कहा था कि उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी के संघ के प्रान्तीय कार्यालय ने 17 दिसंबर 2025 के माध्यम से संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव कराने को कहा था। इसके लिए जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर रणजीत कुमार को पर्यवेक्षक नामित किया गया था। परन्तु चुनाव अधिकारी ने संघ के 25 दिसंबर 2025 को हुए चुनाव व अधिवेशन के लिए कोई सूचना व स्थान का उल्लेख नहीं किया गया। जबकि नामांकन...