हाथरस, फरवरी 18 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सोमवार को आगरा अलीगढ़ हाइवे पर गांव रुहेरी के निकट बाइक सवार किशोर को पीछे से स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के वक्त किशोर की मौत हो गई। गाड़ी में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सवार थे। पुलिस ने गाड़ी और चालक दोनों को कब्जे में ले लिया है। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में हाथरस नंबर की एक स्कार्पियों गाड़ी अनुबंध पर चलती है। जिसमें एडीपीआरओ चलते है। सोमवार को वह अलीगढ़ से हाथरस आ रहे थे। गाड़ी को चालक चला रहा था। जैसे ही वह रुहेरी गांव पर आये तो दयानतपुर निवासी पन्द्रह वर्षीय किशोर आदित्य उर्फ कालू बाइक से सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियों ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे किशोर गंभीर रुप से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.