भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। परिवहन विभाग ने प्रशासनिक फैसला लेते हुए भागलपुर में कार्यरत अपर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार को प्रमोशन देकर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बना दिया है। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार राज्य भर में कुल 17 अधिकारियों को डीटीओ पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार को भी हाल ही में प्रमोशन देकर विशेष सचिव बनाया गया है। अभी जनार्दन कुमार डीटीओ के पद पर बने रहेंगे। यह फैसला प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.