गोंडा, जनवरी 22 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला कारागार का गुरुवार को एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से व्यक्तिगत संवाद कर समस्याएं जानी। अपर जिला जज ने रसोई व कारागार अस्पताल का भी जायजा लिया। चिकित्सालय में इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं व जेल प्रशासन के साथ अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने अभियान के अंतर्गत चिन्हित किए गए बंदियों से संवाद कर उनकी रिहाई के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिला जज ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में भी बताया। इस दौरान जेलर आफताब अंसारी, असिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.