वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी। अपना दल कमेरावादी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया से मिला। प्रतिनिधियों ने मिर्जापुर के संतनगर थाने की पुलिस ओर से जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल को जेल भेजने के प्रकरण में सीबीसीआईडी जांच की मांग की। आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में एफआईआर में नाम न होने के बावजूद गलत तरीके से कार्रवाई की गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान, घोरावल विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरजीत सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...