एडीजी व आईजी के सामने होता रहा धमाका पर धमाका
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- कौशाम्बी, संवाददाता। प्रयागराज-कौशाम्बी सीमा स्थित चरवा के चिल्ला शहबाजी गांव में सोमवार सुबह पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के बाद करीब दो घंटे तक धमाकों का सिलसिला थम नहीं सका। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा था और रुक-रुककर हो रहे धमाकों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और बचावकर्मियों की चिंता बढ़ाए रखी। एडीजी, आईजी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान भी कई बार जोरदार धमाके हुए। खतरे के बीच पुलिस और बचाव दल बेहद सावधानी से मलबा हटाने में जुटा रहा। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोट: गुस्साई भीड़ ने फैक्ट्री मालिक के घर बोला हमला, पीछे के दरवाजे से भागा परिवारघटना की सूचना विस्फोट की सूचना मिलते ही डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा और एसपी सत्यनारायण प्रजापत पुलिस फोर्स के साथ मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.