कौशाम्बी, मार्च 24 -- नवरात्र मेले के छठवें दिन मंगलवार शाम एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचे। उन्होंने मां शीतला के दरबार में नारियल और चुनरी चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा माता की आरती कर आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के पश्चात एडीजी ने धाम क्षेत्र के मुख्य मार्गों, दुकानों तथा कुबरी गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और व्यापारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एडीजी को बताया कि धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और चारों ओर जवान मुस्तैदी से ड्यूटी पर लगे हैं। निरीक्षण के बाद लौटते समय एडीजी ने पुलिस अधीक्षक को नवरात्र की सप्तमी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.