रायबरेली, अगस्त 19 -- रायबरेली संवाददाता। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने जिले का दौरा किया। वह एसपी रवि कुमार के साथ महिला थाने पहुंचे और जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। साथ ही थाने आने वाले फरियादियों को न्याय मिलना चाहिए। इससे पूर्व दौरे पर पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार ने जनपद की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पिपलेश्वर चुरुवा हनुमान मंदिर पर माथा टेका और हनुमंत लला की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हनुमंत लाल इस युग के जीवंत देवता है। हम सभी की वह सदैव रक्षा करते हैं।एडीजी ने कहा कि इनकी पूजा से सुख, शांति समृद्धि मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रसिद्ध स्थान पर आकर मन को बहुत ही सुकून प्राप्त होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...