आगरा, अप्रैल 15 -- एडीजी रिक्रूटिंग जोन लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का बुधवार को दौरा किया। युवाओं के जोश को देख उन्होंने उनकी राष्ट्र प्रेम की सरहाना की। भर्ती रैली के पंद्रहवें दिन यानी बुधवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी वर्ग के करीब 800 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। देश सेवा के जज्बे से ओत प्रोत युवाओं ने शारीरिक दक्षता और प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षणों में पूरे जोश के साथ प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लगभग 650 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। जिन्हें अब अगले चरण यानी चिकित्सा परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस दौरान मेजर जनरल मनीष कुमार (वाईएसएम, एसएम) एडीजी मुख्यालय रिक्रूटिंग जोन लखनऊ ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अभ्यर्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.