प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नवरात्र में मां बेल्हादेवी मंदिर में हो रही भक्तों की भीड़ के बीच बुधवार को एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। एसपी दीपक भूकर के साथ देवी मां का पूजन किया। साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों और दुकानदारों से बातचीत की। एडीजी ने कहा कि भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। इस दौरान एएसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल, पश्चिमी वृजनंदन राय, सीओ प्रशांत राज, विनय प्रभाकर साहनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...