कानपुर, जून 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ बुधवार को पूरे दिन जनपद में रहीं। माती पुलिस लाइन में उन्होंने अफसरों व थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण पर बैठक की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। फिर अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने इन्वेस्टीगेशन ट्रैकिंग पोर्टल का शुभारंभ करके अब विवेचनाओं पर सघन नजर रखने की बात कही। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद में पुलिस अफसरों के साथ बैठक में अपराध नियंत्रण पर चर्चा की। इसके साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण और वांछितों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश दिया। एडीजी ने मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त रखने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल इसके साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। इसक...