बिहारशरीफ, जून 12 -- एडीजी ने की सदर थानाध्यक्ष को पुरस्कृत करने की अनुशंसा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो दिन पहले शेखपुरा आये जिला के पुलिस पदाधिकारी व एडीजी अमित लोढ़ा ने सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को पुरस्कृत करने की सिफारिश राज्य पुलिस मुख्यायल की है। सिफारिश में पांच हजार रुपया नकद देने की अनुशंसा की गई है। पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार शेखपुरा आगमन के दौरान एडीजी द्वारा सदर थाना का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर को चकाचक देखकर एडीजी गदगद हुए। इतना ही नहीं थाना परिसर को हरा-भरा देखकर एडीजी ने थानाध्यक्ष की पीठ थपथपाई थी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...