एडीजी ने किया 11 पदक विजेताओं का सम्मान
वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी निदेशालय एनसीसी के एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम (विशिष्ट सेवा मेडल) ने शनिवार को ग्रुप मुख्यालय 'ए' के अंतर्गत 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 30 जून से 12 जुलाई तक महाराष्ट्र के लोनावला स्थित आईएनएस शिवाजी में आयोजित ऑल इंडिया नौसैनिक कैंप (एआईएनएससी-2026) से लौटे कैडेटों का अभिनंदन किया। कैंप में इन कैडेटों ने 11 पदक जीते। एडीजी ने कैडेटों से शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और उनके प्रदर्शन की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय शिविर में कैडेटों के अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि एआईएनए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.