लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मुख्यालय पर शनिवार को आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण के आठवें बैच का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज सेवा की इस सशक्त पहल का हिस्सा बनने पर बधाई दी। समारोह की शुरुआत एसडीआरएफ के उप सेनानायक हरेन्द्र प्रताप यादव ने मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ की। प्रशिक्षण शाखा प्रभारी शोभनाथ यादव और सैन्य सहायक मिथिलेश तिवारी की उपस्थिति में प्लाटून कमांडर रिषब तिवारी ने पूरे सत्र की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। प्रशिक्षुओं को 15 दिनों के भीतर मेडिकल फर्स्ट रेस्पोंडर, प्राथमिक उपचार, आग, सर्पदंश और बाढ़ जैसी गंभीर स्थितियों में बचाव के गुर सिखाए गए। साथ ही, उन्हें केमिकल, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.