बलिया, मार्च 15 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासिनी कुसुम तिवारी ने वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया को पत्र भेज गांव के ही लोगों द्वारा उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। पत्र में कहा कि मेरे पिताजी के नाम से साढ़े चार बीघा जमीन है, जिसमें आवासीय परिसर है। जिसमें बाउंड्री वॉल है। गांव के कुछ लोग बाउंड्री वॉल में घुसकर अवैध रूप से जमीन और आवासीय परिसर पर कब्जा कर लिए हैं। कब्जा करने से मना करने पर अवैध कब्जा करने वालों ने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी। पत्र में कहा कि विपक्षी जमीन की बाउंड्री वॉल को धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त भी कर रहे हैं। इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार उभांव पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.