मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर। अदलहाट क्षेत्र के भोरमार माफी गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरी और कब्जा करने के प्रयास मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। एडीजी के निर्देश पर पुलिस गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़ितों का आरोप हैकि पुलिस पहले इस मामले में टालमटोल कर रही थी। क्षेत्र के भोरमार माफी गांव निवासी गीता देवी पत्नी विद्याभूषण और मुन्नी देवी ने बताया कि वें बीते तीस वर्ष से एक जमीन पर मकान बनवा कर रह रही हैं। आरोप हैकि गांव के अमित संत, अनिल, सुमन, सूरज, नीरज और धीरज संत अब उस मकान पर अपना हक जता रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 'नेस्तनाबूद' करने की धमकी दी। पीड़ित महिलाओं के अनुसार बीते 28 अप्रैल की रात आरोपियों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा ...