एडीजी एनसीसी ने छात्र नीरज के घर पहुंचकर दी आर्थिक सहायता
आगरा, अगस्त 5 -- उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल ने जीआईसी के छात्र नीरज के आवास विकास स्थित घर पहुंचकर उसे आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने नीरज और उसके परिजनों का हालचाल भी जाना। इस दौरान 1 यूपी बटालियन आगरा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक जुयाल ने बताया कि एनसीसी कैडेट नीरज आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है, लेकिन अत्यंत प्रतिभाशाली है। कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम में 72 प्रतिशत अंक पाए हैं। यह विद्यालय व एनसीसी की प्रत्येक एक्टिविटी में उत्साह पूर्वक भाग लेता है। इस अवसर पर एनसीसी आगरा ग्रुप के कमान्डर ब्रिगेडियर सुरेंद्र पाल यादव युद्ध सेवा मेडल भी मौजूद रहे। ब्रिगेडियर यादव ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.