लखीसराय, जून 8 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने लखीसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी अमित लोढ़ा एवं डीआईजी राकेश कुमार ने पुलिस लाइन की आधारभूत सुविधाओं, भवनों की स्थिति, रखरखाव व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, यातायात डीएसपी अजय कुमार, डीएसपी शिवम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान गतिविधियाँ सोमवार को जिले में आगमन के बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले अतिथि गृह पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत वे सीधे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां एक सार्जेंट एवं 12 सिपाहियों की टुकड़ी न...