एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने किया योग
बरेली, जून 22 -- पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित योग शिविर में एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। योगाचार्य महेंद्र पाल कश्यप और उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों को योग के जरिये शरीर को निरोग रहने के तरीके बताए। अधिकारियों ने भी पुलिसकर्मियों को योग का महत्व बताते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर योगचार्य को सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शामली पुलिस ने किया सामूहिक योगाभ्यास यह भी पढ़ें- योगा फॉर हेल्दी एजिंग का संदेश, सामूहिक योगाभ्यास में उत्साह से उमड़े लोग यह भी पढ़ें- जिले में योगशाला से स्वस्थ रहने का संदेश दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.