प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा के निर्देश पर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान लापरवाह और सरकारी कार्यों में रुचि नहीं लेने वाले पांच कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया। प्रगति अपेक्षित नहीं मिलने पर सेक्रेटरी लालचन्द्र पांल और बृजेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई। एडीओ पंचायत कुंडा और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकास भवन सभागार में बुधवार को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा पीडी दयाराम यादव और प्रभारी डीडीओ संतोष कुमार सिंह ने की। समीक्षा में ग्राम पंचायत अधिकारी संगीता पाल व दीपक यादव विकास खंड सदर, सरिता पांडेय विकास खंड कुंडा, ग्राम विकास अधिकारी चन्द्रमौली विकास खंड लालगंज बिना सूचना अनुपस्थित रह...