एडीओ पंचायत समेत तीन को कारण बताओ नोटिस
पीलीभीत, जुलाई 3 -- पीलीभीत। वीसी में प्रतिभाग न करने पर डीपीआरओ रोहित भारती ने एडीओ पंचायत ललौरीखेड़ा सैयद इज्जत अली, बीसलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत सचिव मुकेश राणा और पंचायत सचिव सचिन कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीएससी के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के साथ अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान वीसी में अनुपस्थित पाया गया। उन्होंने तीन दिन के अंदर विभागीय प्रगति न मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सात ग्राम पंचायतों में सीएससी के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण अधूरा मिलने पर मिला नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.