बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। विकास खंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत अमिलहा में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना में लापरवाही और पंचायत भवन का संचालन नहीं होने पर एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस डीपीआरओ घनश्याम सागर ने जारी किया। यह कार्रवाई सीडीओ के निरीक्षण में मिली खामियों के चलते की जा रही है। ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अमिलता फिरोज खान को दिए कारण बताओ नोटिस में डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कहा कि सीडीओ ने 12 मार्च को विकास खंड के अमिलहा ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि यहां पर कई वर्ष से पंचायत सहायत तैनात नहीं है। ग्राम पंचायत डिजिटल लाइब्रेरी योजना में चयनित है। एकेडमी की किताबें यहां पहुंच चुकी हैं। निरीक्षण के समय पंचायत सचिव ने बताया कि पुस्तकें किसी अन्य पंचायत में रखी...