गोरखपुर, जुलाई 1 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव ब्लॉक की ग्राम सभा जिगिना भियाव में मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर के समीप स्थापित महादेव डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। बांसगांव ब्लॉक की पहली हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन एडीओ पंचायत अजय सिंह ने फीता काटकर किया। यहां एक समय में 12 विद्यार्थी बैठकर अध्ययन कर सकेंगे और किसी भी छात्र से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई लगभग 300 पुस्तकों का संग्रह है, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें, उपन्यास तथा बच्चों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें शामिल हैं। इस अवसर पर आचार्य पंडित वशिष्ट त्रिपाठी, सर्वदानंद मिश्र, देव कृष्ण मिश्रा, विभूति मिश्रा, संदीप मिश्रा, शिवानंद, योगेश त्रिपाठी, प्रधान संघ ...