अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- सैदापुर, संवाददाता। जलालपुर विकास खंड के हजपुरा गांव में स्थित एक पुराना कुआं प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण बन गया है। खड़ंजे के किनारे स्थित यह खुला कुआं ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों के लिए रोजाना हादसे का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। इस समस्या को कई बार मीडिया के माध्यम से उठाया जा चुका है। बीते छह जनवरी को एडीओ पंचायत जलालपुर ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मंशाराम को एक सप्ताह के भीतर कुएं की मरम्मत या उसे सुरक्षित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- एडीओ पंचायत के निर्देश के बाद भी सचिव ने कुएं की मरम्मत नहीं कराई बाद में संबंधित अधिकारी का स्थानांतरण हो गया और मामला ठंडे बस्ते में चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.