बलिया, फरवरी 14 -- बलिया। महाशिवरात्रि पर बांसडीह ब्लॉक के छितौनी गांव स्थित क्षितेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर जुटने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर परिसर की सफाई के लिए सफाईकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय सिंह ने सफाई का जायजा लिया और तैनात कर्मचारियों को महाशिवरात्रि तक बेहतर सफाई बनाए रखने के लिए कहा। मंदिर परिसर के अलावा वहां तक आने वाले रास्तों की भी बेहतर सफाई कराई जा रही है। बता दें कि यह ऐतिहासिक भगवान शिव का मंदिर हजारों साल पुराना है। मान्यता है कि भगवान शिव की मूर्ति प्राकृतिक रूप से भूमि का उद्भेदन कर निकली है। यहां जिले के अलावा गाजीपुर , मऊ और बिहार प्रांत के करीब लाखों शिवभक्त पहुंचते हैं तथा यहां तालाब में स्नान के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.