अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष का मोबाइल नंबर भी साइबर हैकर्स की चपेट में आ गया। वीसी का फोटो लगाकर और नाम लिख वियतनाम के मोबाइल नंबर से प्रदेशभर में कई अफसरों सहित प्राधिकरणों के अफसरों को व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए। दूसरे देश का नंबर और फोटो व नाम आईएएस कुलदीप मीणा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मामले में एडीए की ओर से साइबर क्राइम के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर एक प्रोफाइल बनाई, जिसमें एडीए वीसी आईएएस कुलदीप मीणा की तस्वीर और नाम का उपयोग किया गया। इसके बाद इस फर्जी अकाउंट से विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्राधिकरणों और अन्य जिम्मेदार पदों पर कार्यरत लोगों को संदेश भेजे गए। संदेश प्राप्त होने पर कई अधिकारी पहले तो हैरान रह गए, क्योंकि प्रोफाइल पर परि...