अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़। अवैध निर्माण के खिलाफ एडीए ने शुक्रवार को इगलास व मडराक थाना क्षेत्र में पांच अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया। जेसीबी से कालोनियों की सड़क व दीवारों को गिरा दिया गया है। करीब तीन से चार घंटे तक कार्रवाई चली। सचिव दीपाली भार्गव ने बताया कि इगलास क्षेत्र के बीठना रोड स्थित राम नगर में सत्येंद्र शर्मा की कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया। करीब एक एकड़ में बिना ले आउट ही इसे विकसित किया गया था। तीसरी कालोनी इसी मथुरा रोड पर शिवदान सिंह इंटर कालेज के सामने ध्वस्त की गई। अजय कुमार, मनोज व चेतन ने संयुक्त रूप से इसे विकसित किया था। यह भी पढ़ें- बिथरी चैनपुर में 4000 वर्गमीटर की अवैध कॉलोनी ध्वस्त मडराक थाना क्षेत्र के खेड़िया ख्वाजा बुद्धा में दुर्गपाल सिंह, सुरेश द्वारा विकसित कालोनी को तोड़ा गया। बीठना रोड पर मनोहर सिंह व...