कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने ओम प्रकाश एवं उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने गुरुवार को ग्राम मोहम्मदपुर असवा में कैंप आयोजित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित पांच शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। कैम्प में शिकायतकर्ता अशोक कुमार को उनके पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार की पट्टे की भूमि की नाप कराकर कब्जा दिलाया गया एवं शिकायतकर्ता अशोक कुमार के खेत की दक्षिणी मेड़ का चिन्हांकन सहित आदि शिकायतों का निस्तारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.