एडीएम (न्यायिक) ने भूमि विवाद के सात मामलों का कराया निस्तारण
कौशाम्बी, मई 18 -- डीएम डॉ अमित पाल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत सोमवार को सिराथू तहसील के बिदनपुर ककोढा में कैम्प आयोजित कराया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से भूमि विवाद से संबंधित सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव की नवीन परती की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया। इसी प्रकार तालाब भूमि पर हुए अस्थाई कब्जा को हटवाया गया। गांव स्थित चकमार्ग को चिन्हांकित कर कब्जा मुक्त कराया गया। यह भी पढ़ें- एसडीएम सदर ने जुगराजपुर गांव में लगाया शिविर शिकायतकर्ता अमित कुमार शुक्ला की शिकायत पर मौके पर ही लेखपाल से खसरा बनवाकर उनके सुपुर्द किया। अंत में एडीएम ने संबंधित अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.